*मां चंद्रहासिनी मां विश्वेश्वरी आदिशक्ति मां दुर्गा नवरात्रि पर्व में चंद्रपुर में सदियों से चले आ रहे प्राचीन परंपरा समाज के लोग कोसा की साड़ी चढ़ाते हैं*
*दुर्गा अष्टमी के दिन देवांगन समाज ने चंद्रपुर नगर में निकाली मातारानी की भक्तिमय शोभायात्रा*
संजू महाजन की रिपोर्ट
देवांगन समाज की कुलदेवी आदिशक्ति मां परमेश्वरी की विशेष अनुकंपा आशीर्वाद से आज देवांगन बंधुगण कोसा से निर्मित साड़ी का व्यापार व निर्माण कार्य करते आ रहे प्राचीन काल से चंद्रपुर नगर के देवांगन बंधुगण दुर्गा अष्टमी तिथि के दिन मां चंद्रहासिनी मां विश्वेश्वरी मां देवी दुर्गा को कोसा का साड़ी चढ़ाते है जिसे पाट कहा जाता है इस पुनीत परंपरा को विधि विधान के साथ पूरा किया जाता सूर्योदय के समय प्रातः बालिकाएं तालाब के पवित्र जल से कलश उठाकर कतार में मंदिर की ओर बढ़ती है साथ में समस्त पाट चढ़ावा की वस्तुएं भी रखी जाती है इस यात्रा को बड़े धूमधाम से बजे गाजे के साथ निकाला जाता है इन्ही परंपराओं के अनुरूप इस वर्ष भी भव्यता के साथ पाट कलश यात्रा निकाली गई जिसमे जसगीत की धुन में सबको थिरकाने के लिए भजन गायक छोटू देवांगन एवम् म्यूजिकल टीम ने माता सेवा की धुन बजा वातावरण आनंदमय बना दिया यात्रा में माताएं बहनें युवा बुजुर्ग सभी ने बढ़चड़कर हिस्सा लिया यात्रा में मां काली ,बजरंगबली, मां दुर्गा की आकर्षक झांकी भी देखने मिली यात्रा के समापन के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण कर मातारानी के जयकारे के साथ आयोजन संपन्न हुआ ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.