मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव ने दानिकुंडी बाजार भ्रमण करते हुए किया जनसंपर्क....हॉट बाजार क्लीनिक का भी किया अवलोकन....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव की खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव अपने व्यवहार व कार्यशैली से पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चित विधायको में से एक हैं। जहां एक ओर वो एक चिकित्सक के रूप में कभी खुद ही लोगो का इलाज करते नजर आते हैं तो वही दूसरी ओर वे एक विधायक के रूप में क्षेत्र की लगातार सेवा भी कर रहे हैं।यही कारण है कि वे क्षेत्र के लोगो को सबसे आसानी से उपलब्ध होने वाले विधायको में से भी एक है।उनके मरवाही क्षेत्र की जनता के साथ संबंध व व्योहार का कोई सानी नहीं है।विधायक डॉ केके ध्रुव हर जगह सहज रूप से लोगो के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करते हैं।ताजा मामला कल का है जहां मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव मरवाही क्षेत्र के दानीकुंडी ग्राम के स्थानीय बाजार में सब्जी खरीदते हुए लोगो से जनसंपर्क कर रहे थे और लोगो की समस्याएं भी सुन रहे थे और उनका यथासंभव निराकरण भी कर रहे थे।विधायक डॉ केके ध्रुव बाजार में आए स्थानीय लोगो से बड़े आत्मीय भाव से मिल रहे थे और उनका कुशल क्षेम भी पूछ रहे थे। यही नहीं विधायक डॉ केके ध्रुव ने बाजार आए बच्चो एवम उनके परिजनों को फुल्की चाट सहित अन्य चीजे भी खिलाए।यही नहीं उन्होंने बाजार में मिले दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों को स्थानीय होटल में चाय नाश्ता भी कराया। यही नहीं जनसंपर्क के बाद विधायक डॉ केके ध्रुव ने दानीकुंडी बाजार में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का अवलोकन भी किया और उपस्थित चिकित्सको को आवश्यक इलाज करने , दवाई गोली उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.