Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 9, 2022

मातेखेड़ा मे गंगा सागर छत्तीसगढ़ नाच पार्टी का आयोजन। गांवो में वर्षो से होती आ रही छत्तीसगढ़ी नाचा : घासी राम साहू।

 मातेखेड़ा मे गंगा सागर  छत्तीसगढ़ नाच पार्टी का आयोजन।


गांवो में वर्षो से होती आ रही  छत्तीसगढ़ी नाचा : घासी राम साहू।



सड़क चिरचारी। ग्राम मातेखेड़ा में दशहरा के उपलक्ष्य में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से गंगासागर छत्तीसगढ़ नाच पार्टी ग्राम कंकालीन जिला बालोद का कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घासी राम साहू महामंत्री जिला भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललिता कंवर सभापति जिला पंचायत राजनंदगांव एवं विशिष्ट अतिथि द्रोपती मंडावी जनपद सदस्य, ओम प्रकाश साहू समाज सेवी, उर्मिला साहू जिला कांग्रेस महिला मोर्चा, श्रीमती चंपा साहू सरपंच, भुवन लाल साहू ग्राम पटेल, खोजू साहू ,भग्गू लाल चंद्रवंशी, गोपी साहू ,राम्हीत यादव, प्यारे लाल साहू ,शिव प्रसाद चंद्रवंशी, मोहन मानिकपुरी अध्यक्ष समिति, खोजू राम साहू सचिव ,सुखी राम नेताम, रामाधार साहू, पूरन साहू पुराणिक साहू के आतिथ्य में किया गया।

 आयोजक समिति एवं ग्राम वासियों द्वारा मुख्य अतिथि घासी राम साहू एवं अन्य उपस्थित अतिथियों को  बैच ,तिलक लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर जिला भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री घासीराम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव में परस्पर भाईचारा, एकता एवं आपसी तालमेल बढ़ती है। छत्तीसगढ़ में नाचा का कार्यक्रम गांवो में वर्षों से होती आ रही है जो कि छत्तीसगढ़ की एक विशिष्ट पहचान है कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ के माटी का गुणगान एवं एक अमिट छाप छोड़ी  है एवं अपनी सुमधुर संगीत से लोगों के दिलों पर आज भी जीवंत है, ऐसे आयोजन के लिए आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

जिला पंचायत सभापति ललिता कंवर ने संबोधित करते हुए आयोजक समिति एवं ग्राम वासियों को दशहरे की ढेर सारी बधाईयां देते हुए कहा कि  ग्राम के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी विकास कार्यों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad