Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 5, 2022

वृद्धजन सम्मान समारोह में जिले के हजारों बुजुर्गों का हुआ सम्मान

 


 मंत्री भेंडिया  ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार वृद्धजनों के हित में निरंतर कार्य कर रही है 

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।वृद्धजन सम्मान समारोह में जिले के हजारों बुजुर्गों का हुआ सम्मान हुआ इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा व वृद्धजनों के हित में निरंतर कार्य किया जा रहा है, उन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही है तथा वृद्धजनों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले सरकार द्वारा लिए गए हैं। मंत्री श्रीमती भेंडिया आज जिले के  आईटीआई ग्राउण्ड डौण्डीलोहारा में आयोजित वृद्धजन सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वृद्धजनों की सुविधा के लिए वृद्धजन हेल्पलाईन नम्बर शुरू करने की घोषणा की है, जो कि बहुत ही जल्द शुरू किया जाएगा। जिसमें बुजुर्ग अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण शासन-प्रशासन द्वारा किया जाएगा। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है, जो कि वृद्धजनों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हुआ है। इसके तहत हाट बाजारों में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाती है, जिसमें निःशुल्क ईलाज व दवाई का वितरण किया जाता है। उन्होंने सभी व वृद्धजनों से आग्रह किया कि वे इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

   मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि हमारे प्रदेश की संस्कति व परम्परा बहुत ही अच्छी है, इसे हमें बनाए रखना है। हम अभी भी संयुक्त परिवार में रहते हैं, जिससे बुजुर्गों द्वारा बच्चों को संस्कार देने व संस्कृति को आगे प्रसारित करने का कार्य किया जाता है। परिवार में मिले संस्कार से ही आने वाले जीवन को लोग बेहतर बनाते हैं। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने जिले भर से आए हजारों वृद्धजनों को प्रणाम करते हुए उन्हें विजयदशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह को संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद और संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी संबोधित कर परिवार में बुजुर्गों की अहमियत को परिलक्षित किया तथा विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। 

          समारोह में अतिथियों द्वारा वृद्धजनों को शाॅल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम पश्चात वृद्धजनों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। जिसकी शुरुआत मंत्री श्रीमती भेंडिया ने वृद्धजनों को भोजन परोस कर किया। समारोह में पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेंडिया, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष  मिथिलेश निरोटी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, कृषि उपज मण्डी बालोद के अध्यक्ष  भोलाराम देशमुख, गणमान्य नागरिक  अनिल लोढा, पीयूष सोनी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ रेणुका श्रीवास्तव सहित हजारों की संख्या में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुॅचे वृद्धजन मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad