दिनांक 12.11.2022
नवीन जिला के0सी0जी0 में प्रारम्भ हुआ पुलिस ट्यूटोरियल्स।
आई.पी.एस. अंकिता शर्मा मैडम की सहरानीय पहल।
नर्सरी से कक्षा 1तक बच्चो को दी जा रही है निःशुल्क कोचिंग।
इच्छुक सभी वर्ग के बच्चो के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लास।
नवीन जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (आईपीएस) के निर्देश पर थाना खैरागढ़ परिसर में दिनांक 12.11.2022 से नर्सरी से कक्षा पहलीं तक के बच्चो को उच्च प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से कोचिंग क्लास प्रारम्भ किया गया है। जिसमें वर्तमान में करीबन 10-15 बच्चों के द्वारा कोचिंग का लाभ लिया जा रहा है।
नगर सहित आसपास के समस्त नागरिक से सादर अपील है कि जिस किसी भी परिजन के बच्चे नर्सरी से कक्षा पहली में पढ़ाई कर रहें है वह थाना खैरागढ़ परिसर में संचालित कोचिंग क्लास का लाभ लेने हेतु थाना खैरागढ़ में निःशुल्क रजिस्टेशन कराकर पुलिस ट्यूटोरियल्स के अंतर्गत प्रारम्भ निःशुल्क कोचिंग क्लास में प्रवेश ले सकते है।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.