लोकेशन छुरिया छत्तीसगढ़
रिपोर्टर राधेश्याम शर्मा
दिनांक 27/11/22
मोबाइल 7000178534
अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
आरोपी के कब्जे से 04 किलो 105 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 20500/- रू0 नगदी रकम 2000/- रूपये एवं मोटरसायकल पल्सर क्रमांक- CG 08 AN 8632 बरामद।
दिनांक 26.11.2022 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि 02 संदिग्ध व्यक्ति एक नीला रंग की मोटरसायकल पल्सर क्रमांक CG 08 AN 8632 में कुछ मादक पदार्थ रखकर राजनांदगांव से सड़क बंजारी आने की संभावना है कि सूचना मिलने पर राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगड़ श्री प्रभात पटेल के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक रामअवतार ध्रुव कुशल योजना से पुलिस चौकी चिचोला एवं सायबर सेल राजनांदगांव से संयुक्त टीम बनाकर उक्त संदिग्धों के धरपकड़ हेतु टीम रवाना कर जी.ई. रोड छुरिया मोड़ ग्राम बापूटोला के पास रेड कार्यवाही करते हुए मोटरसायकल क्रमांक CG 08 AN 8632 को रोककर चेक किया गया।
आरोपी क्र.1 संतोष वासनिक पिता कन्हैया वासनिक उम्र 32 साल निवासी ग्राम गठुला पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव
आरोपी क्र.2 संतोष सिंह पिता स्व0 जीवन सिंह राजपूत उम्र 43 साल निवासी सड़क बंजारी पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक झोला में मादक पदार्थ गांजा मिला जिसको गवाहों के समक्ष जप्त कर तौल किया गया वजनी 04 किलो 105 ग्राम हुआ उक्त मादक पदार्थ गांजा एवं 01 नग मोटरसायकल, 01 नग मोबाईल तथा नकदी 2000/ रुपये को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 488/2022 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम कर आरोपियों को ज्यूडिशयल रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रभारी चौकी प्रभारी चिचोला सउनि विनोद वर्मा, सउनि मेघनाथ सिन्हा, प्र.आर. 799 संतोष नायक, प्र. आर.122 रोहित पटोती, आर. 1343 आशीष मानिकपुरआर.160 देवी साहू,आर.913 हेमंत कुमार एवं सायबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.