Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 27, 2022

लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें - एसपी विजय अग्रवाल

 लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें - एसपी विजय अग्रवाल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


जांजगीर चांपा - जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में अहम बैठक आहूत की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से थानों में लंबित अपराधों , मर्ग एवं शिकायतों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में ऐसे विवेचक को बुलाया गया जिनके पास अपराध , मर्ग और शिकायत अधिक मात्रा में लंबित है। प्रत्येक अपराध की समीक्षा पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई। बैठक में जिन अपराधों के निराकरण के विषय में शंका थी अथवा लाइन ऑफ एक्शन को लेकर कोई गाइडेंस की आवश्यकता थी , उन सभी को दूर किया गया। साथ ही शीतकालीन सत्र को ध्यान में रखते हुये चोरी की आशंकाओं के मद्देनजर रात्रि गश्त मजबूत करने की भी हिदायत दी गई। इसके अलावा धारा 363 भादवि के गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा दस्तयाब करने और दस्तयबी के लिये दस विशेष टीमों का गठन कर टीमों को बाहर तत्काल भेजने हेतु भी निर्देशित किया गया। लघु  अधिनियम और विविध अपराधों का निराकरण एक सप्ताह से पंद्रह दिनों की अवधि के अंदर करने हेतु भी निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी सहित  सभी राजपत्रित अधिकारीगण एवं सभी थाना और चौकी से आये विवेचकगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad