Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 27, 2022

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

 छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।


सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी

रायपुर -बुढा़पारा धरना स्थल रायपुर में आज छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना सभा का आयोजन किया जिसमें पूरे प्रदेश के सैकड़ों की संख्या में प्लेसमेंट कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए प्रदर्शन किया।


प्रमुख मांगे

1.समस्त नगरीय निकाय से प्लेसमेंट/ठेका प्रथा को समाप्त कर प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगरीय निकाय में समायोजित किया जाए।

2.प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित कर 62 वर्ष तक नौकरी की सुरक्षा दी जाए।

3.प्लेसमेंट कर्मियों को सेवा पृथक न किया जाए।


   छत्तीसगढ़ प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर आयोजित आज एक दिवसीय महासभा में पूरे प्रदेश से आए प्लेसमेंट कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ में छत्तीसगढ़ के 14 नगर पालिक निगम,43 नगर पालिका परिषद एवं 113नगर पंचायत में कार्यरत कर्मचारियों का संगठन है।

कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 

अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने छंटनी न करने, तथा आउटसोर्सिंग/ठेका प्रथा बंद करने का वचन दिया था।

    4 वर्ष पूर्ण होने पर भी आज तक सभी वचन पूरा नहीं हो पाया है।

आज की इस महासभा में पूरे प्रदेश के प्लेसमेंट कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश दिखा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad