विघार्थियों ने शानदार खेल का किया प्रदर्शन:कुरई के दरासीकला में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 10 टीमों ने लिया हिस्सा,दरासीकला ने मारी बाजी
सी एन आई न्यूज म.प्र.सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरासीकला में बालक व बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग के ग्रामीण युवा केन्द्र सुकतरा विकास खंड कुरई की ओर से आयोजित हुआ।
10 टीमों ने लिया हिस्सा
इन प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 10 टीमों ने भाग लिया। जिसमें प्रतियोगिता के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग के बीच हुए मुकाबलों में बालक वर्ग में विजेता शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकौडी की टीम रही।
बालिका वर्ग में दरासीकला ने मारी बाजी
वही बालिका वर्ग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरासीकला की टीम विजेता व उपविजेता जय मां शारदा क्लब दरासीकला की टीम रही। जिन्हें विजेता उपविजेता की टाफी के साथ-साथ सभी खिलाड़ियों को मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अनुशासन के साथ नियमित अभ्यास करना बेहद जरूरी
विद्यालय प्राचार्य अनिता कुल्हाडे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए शारीरिक क्षमता बढ़ना और अनुशासन के साथ नियमित अभ्यास करना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के संयोजक खेल और युवा कल्याण विभाग कुरई के युवा समन्वयक निकेश पझाकर ने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड में ग्रामीण खेल प्रतियोगिता आयोजन की गई है।
जहां कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
ये रहे मौजूद
संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग एवं जिला मनु धुर्वे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सरपंच कलावती भलावी, उपाध्यक्ष उपसरपंच राहुल परिहार, मुख्य अतिथि प्राचार्य अनिता कुल्हाडे व विशिष्ट अतिथि के तौर पर आयोद्बा प्रसाद शरणागत मौजूद रहे।
मैच में निर्णयक की तौर पर बेनी सिंग पटेल,एल एस वाडिवा व स्कोरर पी.पटले सहित इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी खेल प्रेमी, गणमान्य नागरिकों सहित विधालय के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.