वनांचल क्षेत्र रेंगाखार, तरेंगांव जंगल और मैदानी क्षेत्र ग्राम रबेली में बैंक के शुभारंभ से 10924 पंजीकृत किसानों को सीधा लाभ मिलेगा - मंत्री श्री अकबर
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने रबेली में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया
क्षेत्रवासियों का पुराना मांग हुआ पूरा, मंत्री श्री अकबर को ग्रामीणों ने धन्यवाद ज्ञापित किया
कवर्धा, 10 नवम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रबेली में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव की नवीन शाखा का शुभारंभ किया है। मंत्री श्री अकबर ने जिले के किसानो के मांग के अनुरूप वनाचंल के रेंगाखार, तरेंगांव जंगल और मैदानी क्षेत्रों के ग्राम रबेली में बैंक का शुभारंभ किया है। इन स्थानों में बैंक के खुलने से 10924 पंजीकृत किसानों को मिलेगा सीधा लाभ मिलेगा। बैंक के लिए इस क्षेत्र की यह वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे पूरा किया गया।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.