कवर्धा, 10 नवम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय में नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा स्वच्छता के लिए व डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए 10 नग ई-रिक्शा का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होनें ई-रिक्शा का शुभारंभ करते हुए स्वच्छता क्षेत्र से जुडे स्वच्छता दीदीयों को नए ई-रिक्शा के लिए बधाई दी तथा उनके द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्य एवं छत्तीसगढ़ सहित कवर्धा का नाम रौशन करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.