कवर्धा, 10 नवम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कलेक्टर कार्यालय में 71 परिवारों को आवासीय पट्टा एवं 06 परिवारो को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान बनाने की स्वीकृति पत्र का वितरण किया। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री स्वीकृति पत्रक वितरण कर बधाई व शुभकामनाएं दी।
कवर्धा शहर के 71 हितग्राहियों को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आवसीय पट्टा तथा 06 क्रमशः संध्या पति सुखदेव, मेहतरिन पति सुखउ गोड़, उषा पति विजय झारिया, आहिल्या पति जलेश यादव, गायत्री पति धनीराम यादव, रजन बाई पति मकुन्दी केंवट को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्रक वितरण किया। आवासीय पट्टा व स्वीकृति पत्र पाकर हितग्राही भी गदगद हुए। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर सभी परिवारों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है हमारी सरकार जनता से वादा किया है उसको हमारी सरकार पूरा कर रहे है उन्होनें सभी वार्डो के हितग्राहियों का नाम पढ़कर हितग्राहियों को अवगत कराया। उन्होनें सभी पात्र परिवारों को पट्टा व प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होनें निर्देशित करते हुए कहा कि मूलभूत समस्याओं को विशेष ध्यान रखे तथा शासन की सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने व सुविधा उपलब्ध कराये जाने को कहा।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.