आज का राशि - 11-11-2022 शुक्रवार
मेष
11-11-2022
आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है। ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
---------------------------------------
वृष
11-11-2022
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। इस राशि के जिन लोगों का इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनेस है, उन्हें आज अधिक मुनाफा होगा। आपको दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। बच्चों से सहयोग मिलेगा। घर पर कोई रिलेटिव आ सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लगेगा। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। किसी खास काम में आपकी प्लानिंग अच्छी रहेगी। माँ दुर्गा का आशीर्वाद लें, आपको सुख की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
---------------------------------------
मिथुन
11-11-2022
आज आर्थिक स्तर पर हुआ बदलाव साकारात्मक रहेगा। गरीबों में सफेद वस्त्र का दान भाग्यवृद्धि कारक है। पूर्व की गलती से सबक ले सकते हैं। सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुके। मायके की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। शुक्र देव की कृपा से घर में प्रफुल्लितता का माहौल होगा। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी रखें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
---------------------------------------
कर्क
11-11-2022
अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। बच्चे खेल-कूद और दूसरी बाहरी गतिविधियों पर ज़्यादा वक़्त ख़र्च करेंगे। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर चीज़ें काफ़ी कठिन नज़र आ रही हैं। दुश्मन षड्यंत्र करके आपको हानि पहुँचा सकते हैं। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग
---------------------------------------
सिंह
11-11-2022
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। काम का बोझ अधिक हो सकता है। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है, अपने गुस्से पर काबू रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको किसी पारिवारिक काम से बाहर जाना पड़ सकता है, आपका पूरा दिन बिजी हो सकता है। अपने लिये समय निकालने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। किसी के भरोसे कोई काम शुरू ना करें। काम फैलने के कारण मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। लक्ष्मी जी की आरती करें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
---------------------------------------
कन्या
11-11-2022
कन्या राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। गरीबों में पीले वस्त्र का दान करें। शुक्र देव की कृपा दृष्टि से आपकी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होने वाली है। आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। खर्च भी अधिक हो सकता है। व्यापार के कारण बाहर कहीं प्रवास हो सकता है। कई दिनों से बकाया वसूली होगी। किसी विशेष प्रयोजन की यात्रा से लाभ संभव है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : मोर रंग
---------------------------------------
तुला
11-11-2022
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने जाएँ। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
---------------------------------------
वृश्चिक
11-11-2022
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज अपने काम के लिये तारीफ मिल सकती है। आज किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में सफलता मिल सकती है। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। बहते जल में सेब प्रवाहित करें, आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
---------------------------------------
धनु
11-11-2022
आज आपका रूका हुआ धन भी वापस आने की पूरी संभावना हैं। आपने जिन लोगों को पैसा उधार दिया हुआ है उनसे बात करें और उनसे पैसा वापस मांगे। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और चिंता न करें कि हर कोई क्या करने की कोशिश कर रहा है। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है इसलिए आज हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : गहरा लाल
---------------------------------------
मकर
11-11-2022
जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग
---------------------------------------
कुंभ
11-11-2022
आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा।। अगर आप बहुत दिनों से विदेश में जाकर नौकरी करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल फल प्रदान करने वाला है। आय के नए स्रोत मिलेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से होगा। सहकर्मी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। घर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपको काम में लाभ की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
---------------------------------------
मीन
11-11-2022
मीन राशि के जो जातक पत्रकारिता और फ़िल्म से संबंधित हैं वे आज सफल रहेंगे। प्रेम में माधुर्यता बनी रहेगी। कई वर्षों से अटके हुए कार्य आज तेजी से बनेंगे। समाज में आप तेजी से प्रगति करते हुए अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहर लें। राजनीति में किसी बड़े व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। घर-बाहर पूछपरख बढ़ेगी। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
---------------------------------------


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.