डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल वनांचल ग्राम कोहकट्टा, घोटिया पहुंचे।
महेन्द्र शर्मा बन्टी- डोगरगढ़ के विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के भुनेश्वर बघेल अपने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 14 दिवसीय दौरे पर हैं। इसी कड़ी में डोगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले वनांचल ग्राम के कोहकट्टा टोला, घोटिया पहुंचे जहां ग्रामीणों ने विधायक को अपने बीच पाकर उनका आत्मिक स्वागत किया
तथा ग्रामीणों ने कहा कि पहले विधायक को गांव में बुलाना पड़ता था लेकिन भुनेश्वर बघेल आज स्वयं गांव का दौरा कार्यक्रम बनाकर अंतिम छोर के गांव पहुंच रहे हैं तथा विधायक ने अपने उद्बोधन भाषण देते हुए कहा कि हमारी सरकार आम जनता की आशा और विश्वास पर खरा उतरने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं और हर आदमी से मुलाकात का कार्यक्रम के तहत लोगों से मुलाकात की तथा विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा ,प्रदेश महिला नेत्री नलिनी मेश्राम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, जनपद वन सभापति दिनेश ठाकुर, सरपंच संजय उईके, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोकुल वर्मा, फिरंगी पटेल, विधायक प्रतिनिधि गोकरण वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी सामसाय टांडेकर, राजू सिंह राजपूत, योधन दास साहू, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लता साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहेल खान, युवा कांग्रेस नेता रुपेश वर्मा, गौतम वर्मा, कमलेश पिंटू वर्मा बिसनाथ कंवर, ग्राम पटेल रेखराम यादव, उपसरपंच अंजोरी राम, ग्रामीण जन बारीक उइके, कुंवर सिंग उइके, बालाराम उइके, नरोत्तम नेटी, लखनू उइके, लक्ष्मण उइके, लिखन कुंजाम , सुरेश गोस्वामी एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.