*यूआईडीएआई की मनमानी पर अंकुश लगाने आधार ऑपरेटर लामबंद ,14 को राजधानी दिल्ली में भरेंगे हुंकार,जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,*
कोरबा। यूनिक आईडेंटिफिकेशन की व्यवस्था के लिए काम करने वाले आधार ऑपरेटर देशभर में 14 नवंबर से काम बंद कर राजधानी दिल्ली में विरोध जताएंगे। सरकार के कामकाज की प्रणाली को बदलने के विरोध में आयोजित इस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में कोरबा जिले से भी कई आधार ऑपरेटर धरना प्रदर्शन में शामिल होकर हुंकार भरेंगे।
आधार यूनिक आईडी तैयार करने के लिए पिछले करीब एक दशक से शहर और गांव में ऑपरेटर सेवाएं दे रहे हैं। इस व्यवस्था में सुधार और नवीनीकरण का काम भी उनके द्वारा किया जा रहा है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ने व्यवस्था में कई प्रकार के बदलाव करने सुनिश्चित किए हैं। आधार ऑपरेटर ऐसा मानते हैं कि यह काम होने से रोजगार पर असर पड़ेगा और उनके सामने संकट खड़ा होगा। इसलिए वे 14 नवंबर से हड़ताल करेंगे और कामकाज पूरी तरह से ठप कर देंगे। हड़ताल पर जाने से पहले इन लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।कहां जा रहा है कि मामला व्यापक आर्थिक हितों से जुड़ा हुआ है इसलिए सरकार को इस बारे में विचार करना चाहिए। अगले पखवाड़े से आधार ऑपरेटर के द्वारा कामकाज बंद करने की चेतावनी के मद्देनजर क्या कुछ निर्णय दिए जाते हैं यह देखना दिलचस्प होगा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.