गुण्डरदेही । मंगलवार को लिमोरा स्थित खंडेलवाल रेस्टोरेन्ट मे गुण्डरदेही अर्जुन्दा प्रेस क्लब की बैठक आहूत की गई जिसमे प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय कुंजलाल साहू के निधन उपरांत नए अध्यक्ष का चुनाव व नए कार्यकारिणी के गठन व अन्य विषय पर चर्चा हुई पत्रकार भानु साहू के प्रस्ताव पर भावेश सिंह ठाकुर को उपस्थित सभी 15 सदस्यो द्वारा सहमति प्रदान करते हुए उन्हे गुण्डरदेही अर्जुन्दा प्रेस क्लब का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया इसी प्रकार उपाध्यक्ष भानुराम साहू गुण्डरदेही सचिव विकाश जोशी अर्जुन्दा सहसचिव हिमेन्द्र साहू बोरगहन कोषाध्यक्ष वामन साहू अर्जुन्दा को बनाए गए वही संरक्षक के रूप मे दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चांडक शब्बीर रिजवी कोमल चंद्राकर सतीश महोबिया होगे कार्यकारिणी सदस्य नमन जैन चंदन पटेल अश्वनी सिन्हा पालेन्द्र सोनवानी त्रिलोक साहू को शामिल किए गए अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यो की सहमति से कई विषय चर्चा व निर्णय लिए गए
*CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.