अतिक्रमण हटाने पर नगर परिषद और पुलिस आमने-सामने थाने की बाउंड्रीवाल तोड़ने पर थाना प्रभारी ने जब्त की जेसीबी, कहा ,,बिना सूचना दिए की कार्रवाई अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद और पुलिस विभाग के बीच मतभेद हो गया है।
नगर परिषद ने पुराना थाना में बना बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने सीधे नगर परिषद पर आरोप लगाया है कि कार्रवाई बिना सूचना के की गई है। अब भाजपा के नेताओ और अधिकारियों के बीच इस मामले को लेकर बैठक चल रही है।
नगरपालिका की टीम ने प. दीनदयाल उपाध्याय प्रवेश द्वारा के सामने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की ।टीम ने पुराने थाना में बनी बाउंड्री वाल को बिना अनुमति के तोड़ दिया। इस बात की जानकारी थाना प्रभारी सौरभ पटेल को मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई रुकवा कर नगर परिषद की जेसीबी को भी जब्त कर लिया।
थाने के नहीं थी बाउडरी तोड़ने की कोई जानकारी
थाना प्रभारी ने नगर परिषद के अधिकारियों से जानकारी मांगी की किस के आदेश और किसी की अनुमति से थाने की बाउंड्री वाल तोड़ी है। थाना प्रभारी का कहना है कि कार्यवाही से पहले नगर परिषद ने ना तो लिखित में कोई सूचना दी और ना ही मौखिक जानकारी दी।
इस पूरे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और अधिकारियों के बीच बैठक चल रही हैं। बाउंड्री वाल तोड़े जाने के बाद क्षेत्र नगर परिषद और पुलिस के बीच बवला मचा है। उसके बाद क्षेत्र में चर्चा है कि नगर परिषद ने अन्य लोगों के जो अतिक्रमण हटाए है, उनमें से कई ऐसे लोग हैं उन्हें पहले कोई सूचना नहीं दी गई थी।
सी एन आई न्यूज म.प्र. सिवनी से छपारा जिला ब्यूरो की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.