Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 10, 2022

कोटा कबड्डी प्रीमीयर लीग के पहले सीजन के विजेता बने वंदना वारियर्स कोटा 14 अंक से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम किया।

 कोटा कबड्डी प्रीमीयर लीग के पहले सीजन के विजेता बने वंदना वारियर्स कोटा 14 अंक से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम किया।



बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा 

बिलासपुर .... तीन दिवसीय कोटा कबड्डी प्रीमियर लीग के पहले सीजन को वंदना वारियर्स कोटा के खिलाड़ियों ने 14 अंक से जीत दर्ज कर अपने नाम किया।स्व.श्रीमती सुरेखा उईके के स्मृति एवं ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा के संयुक्त तत्वाधान में कोटा कबड्डी प्रीमियर लीग मैच का समापन मे पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक शैलेश पांडे ने सभी खिलाड़ियों को खेल की क्षेत्र में आगे बढ़ने हौसला बढ़ाया। 


                  उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों का बहुत महत्व है।आज खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा प्रोत्साहन मिलता है।अपनी प्रतिभा को बनाए रखें आने वाला समय बहुत ही उज्जवल भविष्य है कबड्डी का। लीग प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल युवराज पलटन खैरा विरुद्ध अरपा बैराज भैसाझार और दूसरा सेमीफाइनल वंदना वारियर्स कोटा विरुद्ध सहस्त्रबाहु सेवन स्टार नमकेना के बीच खेला गया। खेल में अरपा बैराज भैसाझार 5 अंक और वंदना वारियर्स कोटा ने रोमांचक मुकाबले में 3 अंक से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।खेल की शुरुआत से ही वंदना वारियर्स के खिलाड़ी अरपा बैराज भैसाझार के टीम पर हावी रही।


जिसका नतीजा खेल के अंतिम समय तक वारियर्स खिलाड़ियों के पक्ष मे रहा और 12 रन से जीत दर्ज कर कोटा कबड्डी प्रीमियर लीग का पहला सीजन अपने नाम किया।प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार 21 हजार रुपये वंदना वारियर्स कोटा,द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये अरपा बैराज भैसाझार,तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये और युवराज पलटन खैरा को चतुर्थ पुरस्कार 7 हजार रुपये एवं ट्राफी प्रदत्त किया गया।मेन ऑफ द सीरीज 2101 रूपये लक्ष्मी पेंद्रो,बेस्ट रेडर 1501 सौ रुपये युवराज,बेस्ट आल राउंडर 1001 रुपये गणेश नेताम, बेस्ट केचर 1001 रुपये राहुल प्रजापति और 

बेस्ट ब्लाकर का खिताब 1001 रुपये एवं राखी अभय राम लेटी को प्रदान किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जीवन मिश्रा,शेख वली उल्लाह,रवि परिहार,यासीन खान,जेएस आर्मो, मनोज मरावी,अमित दुबे, महेश राज, मौजूद रहे।

 प्रतियोगिता को सफल बनाने राजेंद्र जगत, सह सचिव पीतांबर सिंह पोर्ते, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिदार, रामायण सिंह पोर्ते, सुदर्शन सिंह राजपूत, कैलाश पोर्ते, धन सिंह,नंदकुमार,शिवकुमार कैवर्त, उत्तम मरावी, भरत दास मानिकपुरी, अमित आर्मो अनुराग जायसवाल सहित सभी सदस्य जूटे रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad