यूआईडीएआई द्वारा आधार ऑपरेटर पर कार्यवाही से नाराज आधार ऑपरेटर 14 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर
महेंद्र शर्मा बन्टी डोंगरगढ ---ज्ञात हो की राजनांदगांव जिले के सभी आधार ऑपरेटर आल इंडिया आधार ऑपरेटर संघ एवम् छत्तीसगढ़ आधार सेवा समिति के आह्वान में आगामी 14 नवंबर से दिल्ली के जंतर मंतर में अनिश्चित कालीन हड़ताल पे जा रहे है जिस हेतु आज जिले के संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया साथ ही प्रभारी अधिकारी ईडीएम श्री सौरभ मिश्रा को भी ज्ञापन दिया, यूआईडीएआई द्वारा देश के आधार ऑपरेटर पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने जंतर मंतर में एकत्रित होंगे, आधार ऑपरेटर को यूआइडीएआइ द्वारा बिना किसी ठोस कारण के बिना जानकारी दिए 1 से 5 वर्ष के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है जिससे ऑपरेटर का रोजी रोटी छीन जा रहा है विभिन्न मांगो को लेकर देश के सभी आधार ऑपरेटर 14 से दिल्ली में हड़ताल में रहेंगे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.