गुण्डरदेही । गुण्डरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष के पद को लेकर रस्साकशी तेज हो गई है ऐसे में अब सबकी नजरें कल 28 नंवबर सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान पर टिक गई हैं नगर पंचायत मे इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि 28 नंवबर को रानू हेमंत सोनकर नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर रहेंगे अथवा नहीं ताजा घटनाक्रम की वजह भाजपा की अंदरूनी लड़ाई है नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष के विरुद्घ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए पार्षदों की बैठक 28 नंवबर को सुबह 11 बजे नगर पंचायत मे होगी नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित होने वाली विशेष बैठक में अध्यक्ष की कुर्सी जाएगी या ताज बरकरार रहेगा इसका फैसला कल होगा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 ( संशोधन अधिनियम 2019 ) की धारा 43 (क) के तहत सम्मेलन की कार्रवाई पूर्ण करने जिला कलेक्टर ने गुण्डरदेही अनुविभागीय अधिकारी रश्मि वर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया बता दें कि नगर के कांग्रेस पार्षद सलीमुदीन व अन्य 12 पार्षदो ने विगत माह 4 अप्रैल को जिला कलेक्टर को नगर पंचायत अध्यक्ष रानु हेमंत सोनकर के खिलाफ कई मुद्दो पर अविश्वास प्रस्ताव लाने ज्ञापन सौंपा था उसके बाद अध्यक्ष ने हाईकोर्ट से स्टे लिया था अब कोर्ट के आदेश के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर कलेक्टर द्वारा 28 नंवबर सोमवार को मतदान कराने के निर्देश दिए हैं 12 पार्षदों के हस्ताक्षर होने के बाद से यह तय माना जा रहा है कि अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर का पद से हटना तय है। हालांकि अंतिम फैसला मतदान के बाद ही स्पष्ट होगा अगर अध्यक्ष की कुर्सी चली जाती है तो यहा पर पांच महिला दावेदार है जिसमे भाजपा से कुलेश्वरी महिपाल संतोषी साहू कांग्रेस से पार्वती ठाकुर हेमलता सोनी व वर्षा चन्द्राकर शामिल है उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत के कुल 15 में से 9 पार्षद भाजपा के हैं वही 6 पार्षद कांग्रेस के है यहां भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने एकजुट होकर नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर के खिलाफ मोर्चा खोला है
*CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.