Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 27, 2022

अम्बागढ़ चौकी के ग्राम केशला में मेगा किसान मेला का हुआ आयोजन



*- 81 किसानों को 4 करोड़ 13 लाख रूपए का ऋण संवितरित किया गया*


*-  किसानों की विभिन्न बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने एवं किसानों को वित्तीय रूप से साक्षर बनाने की गई पहल*


*- मृदा परीक्षण कैम्प, पशु स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प एवं जन स्वास्थ्य चेकअप कैम्प लगाया गया*


मोहला 25 नवम्बर 2022। कलेक्टर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन ने अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम केशला में बड़ौदा किसान पखवाड़ा अंतर्गत  बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग द्वारा आयोजित मेगा किसान मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उप महाप्रबंधक नेटवर्क छत्तीसगढ़ श्री अन्मय कुमार मिश्रा उपस्थित थे।


गौरतलब है कि मेगा किसान मेला का आयोजन किसानों की विभिन्न बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने एवं किसानों को वित्तीय रूप से साक्षर बनाने के लिए किया गया था। मेगा किसान मेला में 81 किसानों को 4 करोड़ 13 लाख रूपए के ऋण संवितरित किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों के लिए मृदा परीक्षण कैम्प, पशु स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प एवं जन स्वास्थ्य चेकअप कैम्प लगाया गया था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को विभिन्न बैंकिंग उत्पादों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं विभिन्न कृषि समूहों द्वारा कृषि संबंधी स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भूआर्य, सीईओ जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी श्री भानुप्रताप चुरेन्द्र, उप निदेशक कृषि विभाग श्री सत्यजीत कंवर, बैंक ऑफ बड़ौदा दुर्ग क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख श्री अरविंद काटकर, लीड बैंक मैनेजर श्री अजय कुमार त्रिपाठी सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट -------------------------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad