डोंगरगांव
शासकीय प्राथमिक शाला नरेटी टोला में 15 वर्षो तक सहायक शिक्षिका के रूप में सेवा देने वाली शिक्षिका दीपमाला साहू के
पदोन्नत होकर प्रधानपाठक बनने पर ग्रामीणों दुव्रारा भव्य विदाई कार्यक्रम रखा गया था। शिक्षिका दीपमाला साहू के दुव्रारा शाला परिसर में किये गए उनके गतिविधियों एवम बच्चो में दिए गए उनके शिक्षा व संस्कार के लिये गांव वासियों ने बेहद गमगीन माहौल में बेटी के समान साड़ी चांदी व साल के साथ फूल मालाओं से लाद कर विदाई दी।
विदाई कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजा अर्चना व स्कूली छात्र छत्राओं के दुव्रारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ । तत्पश्चात अतिथि उदबोधन में ग्रामीणों ने शिक्षिका के सौम्य सरल व्यवहार तथा उनके अध्यापन शैली एवम शाला परिसर के हरियाली बागवानी समेत समस्त गतिविधिया सदैव यादगार होने की बात कही ।
मुख्यातिथि श्रीमती दीपमाला साहू ने अपने शैक्षिक व विदाई उदबोधन में अश्रुपूरित भाषण से पूरी कार्यक्रम में गमगीन बना दिया और पूरे महिलाओं के आँसू भर आये ।गमगीन माहौल को खुशनुमा बनाने के लिये ग्रामीण महिलाये पुरुष स्कूली बच्चे डांस कर पूरे कार्यक्रम को खुशहाल किया ।इस पूरे कार्यक्रम में श्री मिलापदास दास साहू संकुल प्राचार्य अलेण्ड सर देशमुख मैडम सन्तोषी पांडेय मधुबाला यादव ज्ञानचंद साहू राम पटेल सुंदर मंडावी राजेन्द्र मेश्राम कुरैशी जी समेत समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.