शा.उ.मा.वि.बरपानी में स्काउट- गाइड पांच दिवसीय शिविर हुआ संपन्न
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपानी में स्काउट गाइड के ब्लॉक स्तरीय द्वितीय सोपान का शिविर 5 नवम्बर से 9 नवम्बर तक लगा हुआ था जो सम्पन्न हो गया है
अंतिम दिवस मे कार्यक्रम कि शुरुवात सर्व धर्म प्रार्थना से हुई स्काउट /गाइड को प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र का वितरण संस्था के प्राचार्य आर एन पटेल व बलवान सिंह ठाकुर के हाथो से किया गया। प्रशिक्षण मे रोवर व रेजर व राज्यपाल से भी पुरुस्कृत स्काउट/गाइड को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का अंत ध्वज शिस्टाचार कर ध्वज को कार्यक्रम संचालक आर डी मानिकपुरी ने विकासखंड सचिव बारले को सौपी। स्काउट /गाइड के पुरे संचालक मण्डल ब्लाक सचिव जे आर बारले, शिविर संचालक आर डी मानिकपूरी, आर साहू एवं सहायक शिविर संचालक बी एल शाहजीत,बी आर धृतलहरे,एस देवांगन बी कोशले के के कश्यप, ए देवांगन,जी साहू,एच सिदार ने संस्था प्राचार्य आर एन पटेल सहित शाला परिवार बरपानी, शाला विकास समिति बरपानी, ग्राम पंचायत बरपानी व गाँव वालो को पांच दिनों किये सेवा कि जमकर सराहना कि कहा आज तक हमको ऐसा प्यार, सेवा व ब्यवस्था किसी केम्प मे नहीं मिला था यह कैंप हमारे लिए अभूतपूर्व व जीवनभर के लिए अविस्मरणीय रहेगा। आप लोगो के सेवा कार्य के सेवा के सामने हमारे धन्यवाद का कोई स्थान नहीं है।
संस्था के प्राचार्य आर एन पटेल ने राज्यपाल पुरुस्कृत स्काउट /गाइड को मेडल पहनाकर व ट्रेनरों को सप्रेम भेट अपनी शाला परिवार की ओर से प्रदान की।
इस जांच (परीक्षण) शिविर में ब्लाक के 86 स्काउट,171गाइड,37 रोवर-रेंजर, 7 स्काउटर ,6 गाइडर 11प्रभारी शिक्षक 11स्टाफ कुल सहभागी-329 थे ।
प्र प्राचार्य आर एन पटेल ने समस्त मिडिया बंधु,ललित साहू, पुरुषोत्तम वर्मा, के एस ठाकुर,जे के नायक, के के वर्मा,बी एल सिदार,एल एस भोई,संदीप साहू,के बी नायक,लोचन पटेल,व्ही तांदुलाने,पवन पटेल, इंद्रा पटेल ,टी सी भोई,विनीता नायक, सुष्मा पटेल,हरीश पारेश्वर,व्ही के नाग, सुखराम बरिहा,ए के सांड,दीपक नायक,द्वारिका चौहान, मनीराम मैत्री यू एस ठाकुर, रतन भोईएवं उनके समाज, खीरप्रसाद नायक गजेंद्र की टीम,शाला विकास समिति के अध्यक्ष बलवान सिंह ठाकुर सहित समस्त सदस्यो,गांव के सरपंच रेशमलाल मैत्री,उपसरपंच निर्मल सिंह ठाकुर,पूर्व सरपंच यमल दास बर्मन सहित समस्त पंचो व गांव के नागरिको एवं समस्त उन लोगो को जिन्होंने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम ब्यवस्था में सहयोग दिया धन्यवाद ज्ञापित किया l
सीएनआई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथोरा



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.