" सनशाइन मे बिना चीर फाड़ बच्चेदानी के 2 किलो गाँठ का सफल ऑपरेशन "
रतनपुर से शिवम दुबे की रिपोर्ट
रतनपुर--- बिलासपुर जिले के मुंगेली नाका स्थित सनशाइन हॉस्पिटल जो कि किडनी के इलाज एवं नार्मल डेलिवरी के लिए प्रसिद्ध है, इस हॉस्पिटल मे कुछ दिन पहले तखतपुर निवासी 42 वर्षीय सुरेखा बंजारे बच्चेदानी के एक बड़े गांठ के इलाज के लिए भर्ती हुई थी , जिनका पहले बच्चा ऑपरेशन से हुआ था उनका बिना चीर फाड़ एवं बिना टांके का 2 किलो के बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन किया गया l
सनशाइन की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सविता सिंह गौतम ने बताया कि इस तकनीक को एन. डी. वी. एच तकनीक बोलते हैँ, जिसके लिए विशेष ट्रेनिंग एवं कौशल कि आवश्यकता होती है वो इस तकनीक का इस्तेमाल 10 वर्षों से कर रही हैँ और अभी तक एक हज़ार से भी ज्यादा सफल ऑपरेशन कर चुकी हैँ l


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.