24 कुंडीय ने चेतना गायत्री महायज्ञ एवम प्रज्ञा पुराण कथा।
खैरागढ़ छुईखदान गंडई । गंडई नगर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा कथा का आयोजन 16 जनवरी 2023 से 19 जनवरी 2023 तक आत्मानंद स्कूल के पास गंडई में आयोजित किया जा रहा है
जिसका प्रचार प्रसार जोरो से चल रहा है।कार्यक्रम इस प्रकार है प्रथम दिवस दिनांक 16 जनवरी 2023 सोमवार को दोपहर एक बजे से भव्य मंगल कलश यात्रा एवं शाम को शांतिकुंज टोली द्वारा विशेष उद्बोधन होगा।
द्वितीय दिवस 17 जनवरी 2023 मंगलवार प्रात: 6 बजे से सामूहिक जप ध्यान एवम प्रज्ञा योग,सुबह 8 बजे से दोपहर 1बजे तक देवपूजन,अग्नि स्थापना एवं गायत्री महायज्ञ,दोपहर 1 से दो बजे तक कार्यकर्ताओं की गोष्ठी,दोपहर 2 बजे से 05 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा संगीतमय तथा शाम को विचार क्रांति चलचित्र अभियान चलेगा।
तृतीय दिवस दिनांक 18 जनवरी 2023 बुधवार को प्रात:6 बजे से सामूहिक जप ध्यान एवम प्रज्ञा योग, 8 बजे से 1 बजे तक गायत्री महायज्ञ विभिन्न संस्कार होगा।दोपहर एक बजे दो बजे तक नारी जागरण अभियान ,दोपहर दो बजे प्रज्ञा पुराण कथा तथा शाम को विराट दीपयज्ञ होगा।
अंतिम दिवस चतुर्थ दिवस प्रात: 6 बजे गुरुवार सामूहिक जप ध्यान एवम प्रज्ञा योग,आठ बजे से एक बजे तक गायत्री महायज्ञ विभिन्न संस्कार निशुल्क कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम के आयोजक समस्त गायत्री परिवार एवं नगरवासी गंडई_पंडरिया जिला केसीजी छत्तीसगढ़ है।
इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार पेपर,पांपलेट,अनघट झोला के द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है।
आज की बैठक में प्रभु राम वर्मा ,लखनदास मानिकपुरी,मंगलप्रसाद कुंभकार,रोहणी जंघेल,दुर्जन राम जंघेल,अमिलाल सेन,छोटू राम वर्मा,तुलेश्वर कुमार सेन उपस्थित रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.