गुण्डरदेही किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टीकाराम निषाद ने मंडल के 25 सेवा सहकारी समिति मे निगरानी समिति की घोषणा कर दी है , निगरानी समिति के सदस्य अव्यवस्था व किसानो की समस्याओं का करेगे समाधान।
गुण्डरदेही । जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू के निर्देशन मे व गुण्डरदेही भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी के अनुशंसा पर गुण्डरदेही किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष व पार्षद टीकाराम निषाद ने गुण्डरदेही मंडल के विभिन्न सोसाइटी मे निगरानी समिति का गठन किया गया है मंडल के कुल 25 सेवा सहकारी समिति के लिए प्रत्येक सेवा सहकारी समिति मे दस दस भाजपा कार्यकर्ताओ की समिति बनाया गया श्री निषाद ने बताया कि यह समिति के सदस्य सोसायटी में जाकर अव्यवस्था एवं किसानों की हर समस्याओं को समाधान करने तत्पर रहेंगे जिसमे सेवा सहकारी समिति गुण्डरदेही सिकोसा कंलगपुर पेंड्री बरबसपुर भाठागांव बी मोखा रजोली खुटेरी सतमरा हल्दी पसौद ढ़ाबाडीह बेलौदी कंचादुर खपरवाड़ा तवेरा भाठागांव आर रनचिरई पिनकापार पैरी राहुद सकरौद गोरकापार परसदा सिर्री कसौदा माहुद बी शामिल है
*CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.