*सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी*
नगरीय क्षेत्र में आम नागरिकों को अब घर बैठे ही महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री मितान योजना में 27 हजार से अधिक लोगों को उनके पते पर शासकीय दस्तावेज उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इस नई सेवा से लोगों को श्रम, समय और धन की बचत हो रही है साथ ही प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से भी निजात मिल रही है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में एवं नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नागरिकों को सरकारी दस्तावेज बनवाने हेतु घर पहुँच सेवा ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ की शुरुआत 01 मई 2022 से प्रदेश के समस्त 14 नगर निगमों में प्रारंभ की गई थी। इस योजना में लोगों को 15 प्रकार की सेवाएं दी जा रही है। इनमें मूल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति जनजाति प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, भूमि की रिकार्ड की नकल, (भूमि उपयोग) मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र सुधार और दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना में अब तक लगभग 65000 से अधिक नागरिकों ने दस्तावेज संबंधी जानकारी टोल फ्री नम्बर 14545 पर ली है। योजना के तहत घर बैठे दस्तावेज प्राप्त करने के लिए करीब 36000 अप्वाइंटमेंट अब तक बुक किए जा चुके हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.