भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष माननीय श्री संजीव शाह जी जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के मार्गदर्शन में पूर्ण शराबबंदी,प्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचार के विरोध एवं 32 प्रतिशत आरक्षण की मांग को ले कर विधायक निवास मोहला में धरना प्रदर्शन किया गया वो मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
उक्त धरना प्रदर्शन में सभी मंडलो के मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा युवा मोर्चा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा सहित समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
प्रमुख मांग-
1.अ जा जा वर्ग को 32 प्रतिशत आरक्षण की मांग।
2.महिलाओ पर हों रहे अत्याचार को रोकने विशेष कानून बनाए जाने की मांग।
3.जिले मैं जोरों से चल रहे जुआं सट्टा पर शीघ्र रोक लगाने की मांग ।
4.जिले में पूर्ण शराब बंदी लगाने की मांग।
5.जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को निशुल्क बारदाना उपलब्ध कराने व समास्याओं से मुक्त कराने की मांग।
सी एन आई न्यूज चैनल मोहला से योगेन्द्र सिगने की रिपोर्ट....


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.