रिपोर्टर राधेश्याम शर्मा छुरिया
बच्चों की प्रतिभा को दबने न दें, परिजन उन्हें खुद को साबित करने मौका दें – विधायक छन्नी साहू
विखं स्तरीय छत्तीसगढि़या ओलंपिक आयोजन में हुई शामिल, महिला भवन के लिए किया भूमिपूजन
छुरिया ।
ग्रामीण क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने शुरु किए गए छत्तीसगढि़या ओलंपिक अब विकासखंड स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू छुरिया विकासखंड के ग्राम खुर्शीटिकुल में आयोजित प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां ग्रामीणों और प्रतिभागियों ने उनका स्वागत किया। महिलाओं ने उनपर पुष्पवर्षा कर तिलक किया। यहां विधायक ने महिला भवन का भी भूमिपूजन किया।
ग्राम खुर्शीटिकुल में आयोजित छत्तीसगढि़या ओलंपिक के विकासखंड स्तरीय आयोजन में 118 पंचायत के लगभग 2 हजार प्रतिभागियों ने 14 अलग-अलग खेलों में अपना हुनर आजमाया जिसमे सभी उम्र के महिला एवं पुरुष शामिल थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद थे।
विधायक श्रीमती साहू ने यहां प्रतिभागियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, परिजनों को अपने बच्चों की खेल प्रतिभा को नज़र अंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप उनका समर्थन करें तो संभव है कि हमारे गांवों के खिलाड़ी भी किसी दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी पहचान बनेंगे।
उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, जो विजयी हुए हैं उन्हें बधाई और आशा है कि वे अगले चरण में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यहां मौजूद प्रतिभागी महिला-पुरुषों को लेकर उन्होंने कहा कि, आप भी अपने भीतर छिपी खेल प्रतिभा को दबाए नहीं। यह शरीर को व्यवस्थित और स्वस्थ रखने का सबसे बेहतर तरीका है। जब वक्त मिले तब आप अपने इस हुनर का इस्तेमाल करें।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी, ब्लाक अध्यक्ष रितेश जैन, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, जनपद सदस्य विपिन यादव, ओमप्रकाश पडौती, ख़ुर्शीटिकुल सरपंच दुर्गा महानदिया, पूर्व जनपद डुमेश्वर साहू, सरपंच रेवा लाडेकर, हेमसिंग निर्मलकर, सेवक राम, मधु रावटे, सविता भुआर्य, जिला जेल संदर्शक लालचंद साहू, पन्ना लाल साहू, जनद पंचायत सीईओ के साथ साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ी व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
महिला भवन का किया भूमिपूजन
ग्राम में प्रवेश करते ही विधायक श्रीमती छन्नी साहू का ख़ुर्शीटिकुल की महिलाओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। विधायक पर पुष्पवर्षा करते हुए महिलाओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। तत्पश्चात विधायक ने अमर शहीद स्व.तुमेश्वर यादव जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला व आरती किया फिर महिला सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।
---------



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.