न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचीं पाकिस्तान टीम।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए T-20 सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
टांस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन 4 विकेट खोकर बनाए।
न्यूजीलैंड की ओर से सबसे अधिक 53 रन मिचेल ने बनाए, कप्तान विलियम ने 46 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 152/4 पर सीमित रखा।
पाकिस्तान टीम की शुरुआत जोरदार हुई पहले विकेट के लिए बाबर और रिजवान के बीच में 105 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान बाबर ने आज 53 रन बनाए। और मोहम्मद रिजवान ने शानदार 57 रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल में प्रवेश कराया।
आज पाकिस्तान गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। अन्य गेंदबाजों ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 152 रन में सीमित रखा।
पाकिस्तान टीम फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। कल इंग्लैंड और भारत के बीच में होने वाले सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम से 13 नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.