संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने एकटकन्हार में किया नवीन धान खरीदी केंद्र का शुरुवात।
9 गांव के किसान नवीन धान खरीदी केंद्र एकटकन्हार समिति में बेचेंगे धान
ग्राम एकटकन्हार में नवीन धान खरीदी केंद्र का सुभारंभ किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विधायक मोहला मानपुर इंद्र शाह मंडावी संसदीय सचिव छ. ग. शासन ने धान तौलकर खरीद केंद्र का शुरुवात किया।
सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला के सीईओ एस एल ठाकुर ने बताया की एकटकन्हार का यह नवीन धान खरीदी केंद्र जिले का 24वां खरीदी केंद्र है जहां क्षेत्र के 9 गांवों के किसान नवीन समिति में शामिल रहेंगे।
जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय जैन ने कहा की भूपेश बघेल की सरकार आने से लगातार किसान हित में फैसले लिए जा रहे है। हमारे क्षेत्र में जहां 2003 तक 11 धान खरीदी केंद्र थे वही रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में केवल 4 धान खरीदी केंद्र बढ़ाया गया परंतु आप देखिए माननीय भूपेश बघेल जी की सरकार और इंद्र शाह मंडावी के प्रयास से 4 साल में ही हमारे क्षेत्र में 9 धान खरीदी केंद्र खोल लिया गया है एवं निकट भविष्य में भी प्राथमिकता के आधार पर किसान हित में फैसला लिया जायेगा।
मुख्य अतिथि इंद्र शाह मंडावी ने क्षेत्रवासियों को नवीन धान खरीदी केंद्र के लिए बधाई दिया और कहा की अब आपको धान बेचने के लिए मोहला तक लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं है हमारी सरकार सदैव आपके हित में कार्य करने वाली है। 2500 से अधिक में धान खरीदी, कर्जा माफ़, तेंदूपत्ता का बोनस बढ़ाया, छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। आप सब देख भी रहे है शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना के क्षेत्र में लगातार हम आगे बढ़ते जा रहे है। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला के निर्माण से अब प्रशासन आपके द्वार आ गई है।
नवीन धान खरीदी केंद्र सुभारंभ के अवसर पर नारद कचलाम, सरपंच पंडरवाणी संतराम मांझी, कोर्रामटोला सरपंच सुलोचना कुंजाम, प्रतिनिधि शिवराज कुंजाम, झुमुक मंडावी पटेल, टीभुराम तारम, मुरहाराम, रतन तारम, बलराम साहू, ईश्वर पटेल, राजेंद्र जुरेशिया, जवाहर बोगा, लता साव, हेमा साहू, राधेलाल, जयपाल उईके, शाखा प्रबंधक मेसराम तारम एवम क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट....




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.