Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 25, 2022

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में तीन वर्षीय आर.एम.ए.की मनमानी,बीएमओ के द्वारा वार्निंग देने के बाद भी नहीं सुधरी हॉस्पिटल प्रशासन की व्यवस्था.....

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में तीन वर्षीय आर.एम.ए.की मनमानी,बीएमओ के द्वारा वार्निंग देने के बाद भी नहीं सुधरी हॉस्पिटल प्रशासन की व्यवस्था.....

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 

CNI NEWS जीपीएम/सामूदायिक स्वास्थ केंद्र मरवाही में गर्भवती महिलाओं को एक आर.एम.ए.दिव्या बेंजामिन के द्वारा ट्रीटमेंट दिया जाता है, जिसके द्वारा महंगी महंगी दवाएं लिखी जाती हैं, जिसके साइड इफेक्ट का ज्ञान शायद ही इन्हें हो,और यह दवा गर्भवती महिलाओं को हॉस्पिटल की पर्ची से हटकर अलग स्लिप में मिसकैरेज होने का डर दिखाकर लेने को मजबूर किया जाता है।

इस तरह मरवाही क्षेत्र के स्थानीय आदिवासी लोग ठगे जाते है,जबकी स्वयं स्वास्थ्य विभाग नरसिंग होम एक्ट के तहत बिना अहर्ता वाले डॉक्टरों पर सख्त कार्यवाही किया जाना चाहिए, और यंहा दिव्या बेंजामिन को आर.एम.ए. होने के कारण और कोई स्त्रीरोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं के इलाज की पूरी जिम्मेदारी दी गई है। इसी ज़िम्मेदारी का नजायज फायदा उठाते हुऐ,आर. एम.ए.दिव्या बेंजामिन ने एएनसी (एंटीनेटल केयर टेस्ट)USG सोनोग्राफी कराने के लिए महिला मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में उनके पर्ची में नाम लिख कर रिफर करते हैं, और हम आपको बता दे की जिला अस्पताल सेनेटोरियम में ए.एन.सी. सोनोग्राफी किया जाता हैं, उसके बाद भी बहुत सारे नियम कानून बता कर अपना निजी लाभ को देखते हुऐ आर.एम.ए. दिव्या बेंजामिन ने गरीब आदिवासी मरीजों को गुमराह करके परेशान करते हैं,महिला मरीजों के द्वारा बताया जा रहा हैं की अगर कहीं दूसरे जगह से हम सोनोग्राफी कराकर लाते हैं,तो बोलते हैं कि ये सोनोग्राफी जांच सही नहीं हैं। मरीजो को किस प्रकार सी.एच.सी.मरवाही के आर. एम.ए.के द्वारा दो पर्ची दी जाती है,जिसमे हॉस्पिटल के पर्चे में जेनरिक दवाई और छोटी पर्ची में पी.जी.दवाई या कम्पनी के ब्रांडेड दवाई लिखी जाती हैं। जो की काफ़ी मंहगी दवाई होती है। गरीब वर्ग के लोग इसे नहीं ले पाते हैं,जिससे उनके स्वास्थ और आर्थिक स्थिति की समस्या का सामना करना पड़ता है।

आर एम ए दिव्या बेंजामिन से काफी दिनों से महीला मरीज परेशान हैं। मिडिया के जरिए हमारे पत्रकार साथी बात करने गए तो आर एम ए दिव्या बेंजामिन मिडिया से बचते हुए नजर आई,इस समस्या पर शासन प्रशासन अभी तक आंख मूंदे बैठी हैं।

वही खण्ड चिकित्सा आधिकारी मरवाही डॉ.हर्षवर्धन मेहर से आर.एम.ए.दिव्या बेंजामिन के शिकायत के संदर्भ में बात करने पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन मिला। और हम आपको बता दें कि इससे पूर्व मरवाही बीएमओ के द्वारा कई बार से आर एम ए दिव्या बेंजामिन को वार्निंग दिया गया हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad