Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 15, 2022

ठाकुरटोला में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

 ठाकुरटोला में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस


खैरागढ़। देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठाकुरटोला के प्रांगण में संकुल केन्द्र ठाकुरटोला और भदेरा के द्वारा संयुक्त रूप से बाल मेला का आयोजन किया गया।


बाल मेला में रंगोली, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, बच्चों द्वारा स्टॉल लगाए गए तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 

मुख्य अतिथि श्रीमती ममता राजेश पाल, जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती रमला प्रेमलाल साहू, जनपद सदस्य की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमान रोहित सिंह पुलत्स्य, जमीदार ठाकुरटोला, श्रीमान राधामोहन दास वैष्णव, अध्यक्ष शा. वि. एवं प्रबंधन समिति,  श्रीमान नरसिंह साहू, सरपंच ग्राम पंचायत अचानकपुर की गरिमामय उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत संभाग स्तरीय उत्कृष्ट प्रधान पाठक(पूर्व माध्यमिक शाला) चुने जाने पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर के प्रधान पाठक श्री पन्नालाल जंघेल को एवं संकुल केंद्र ठाकुरटोला एवं भदेरा के सभी नव पद्दोन्नत प्रथान पाठकों को श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। 


मेला में लगे स्टॉल का निरीक्षण श्री संजीव धुर्वे एवं शिवराम सिंह पुलत्स्य तथा मंच का संचालन ठाकुरटोला मिडिल स्कूल के शिक्षक श्री गुमान सिंह जंघेल के द्वारा किया गया।

 

अंत में सभी अतिथियों ने बाल मेला में आयोजित रंगोली, चित्रकला, निबंध, स्टॉल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिए बच्चों को पुरस्कृत किया। 

इस आयोजन में संकुल प्राचार्य श्री बलदाऊ जंघेल, संकुल समन्वयक ठाकुरटोला श्री राम भरोसा मेरावी, संकुल समन्वयक भदेरा श्री राजूदास मानिकपुरी एवं दोनों संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad