Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 15, 2022

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही



कोटा रतनपुर से शिवम दुबे रिपोर्टर 

रतनपुर ----- किसान आत्म निर्भर होकर स्वाबलंबी बन रहे हैं। धन्वंतरी योजना के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में कांग्रेस की सरकार लगातार कार्य कर रही है।गौठान मे 90 हजार सहायता समूह की महिलाएं काम कर रही है ।जिन्हें 2 से ढाई करोड़ रुपये राशि का भुगतान किया गया। उक्त बातें खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने सेवा सहकारी समिति चपोरा में विधिवत पूजन आरती पश्चात धान खरीदी के शुभारंभ पर कहा।

            उन्होंने किसानों को बधाई देते बताया कि 15 साल के भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाकर कांग्रेस की सरकार बनी।छत्तीसगढ़ में जैसे ही भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली उसके तुरंत बाद कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में सभी किसानों का कर्ज माफी करने फैसला लिया गया।पूरे प्रदेश में पिछले साल रिकार्ड धान की खेती की गई थी।और किसानों को 20 हजार करोड रुपए का भुगतान किया गया था।वहीं किसानों को सुविधा देने विगत 2 वर्ष से मांग के बाद भी धान खरीदी के लिए शासन और प्रशासन से उप केंद्र खोलने आदेश जारी नहीं हुआ। जिस पर अनुमति प्रदान करने समिति द्वारा उमरिया दादर के आश्रित ग्राम पचरा,ग्राम पंचायत बारीडीह और ग्राम पंचायत पोड़ी(मोंहदा) में उपकेंद्र खोलने समिति द्वारा पुनः आवेदन किया गया।इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय केसरवानी, आदित्य दीक्षित,त्रिलोक श्रीवास, रमेश सूर्या,नीरज जायसवाल,शीतल जायसवाल, आशीष शर्मा,सरपंच गोवर्धन सिंह आर्मो,जेएस आर्मो, यासीन खान ,रवि परिहार, कृष्णा साहू, सलीम खान, यशवंत जायसवाल,मिथिलेश दास, दामोदर सिंह छत्री, नेतराम साहू,जोगेंद्र सिंह राजपूत, केवल दास, रवि रावत,राजा रावत,शाखा प्रबंधक वीरेंद्र विक्रम ,पर्यवेक्षक शिव कुमार मिश्रा,गुरुदयाल यादव, अनुराग जायसवाल,विवेक राजपूत सहित किसान उपस्थित रहे।



पहले दिन 3 किसानों से हुई बोहनी ..... सेवा सहकारी समिति चपोरा में समर्थन मूल्य पर धान बेचने 22 ग्राम के 2480 किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है।जिनसे 1 लाख 50 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जानी है।

शुभारंभ के प्रथम दिवस केंद्र के 3 किसानों ने अपना टोकन कटवाया और उनसे 78 क्विंटल धान की खरीदी की गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad