Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 3, 2022

कलेक्टर ने किया जेवरतला में आदर्श गौठान एवं आंगनबांड़ी केन्द्र का निरीक्षण

  


समुचित मात्रा में गोमूत्र की खरीदी एवं जैविक कीट नियंत्रक दवाईयों का निर्माण करने के दिए निर्देश 

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम जेवरतला में आदर्श गौठान एवं आंगनबांड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जेवरतला गौठान में गोमूत्र खरीदी एवं जैविक कीट नियंत्रक कार्य का अवलोकन कर अधिकारियों को समुचित मात्रा में गोमूत्र की खरीदी करने तथा जैविक किट नियंत्रक दवाईयों का निर्माण एवं बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों के गौठान में प्रतिदिन आने वाले मवेशियों की संख्या,गोबर खरीदी एवं पैरादान के अलावा गोठान में किए जा रहे आजिविका मूलक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने गौठान में महिला स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे दुग्ध उत्पादन के कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित महिलाओं से प्रतिदिन दूध उत्पादन की मात्रा एवं विक्रय आदि की जानकारी ली । स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि 27 रूपये प्रतिलीटर के हिसाब से दूध की बिक्री करने की जानकारी दी। कलेक्टर श्री शर्मा ने उचित दर पर दूध की बिक्री सुनिश्चित कराने हेतु जिले में केन्द्र बनाने की बात कही। जिससे दूध विक्रेताओं को दूध का उचित दाम मिल सके। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डां. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

इस दौरान कलेक्टर ने जेवरतला में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री शर्मा ने आंगनबाड़ी केन्द्र में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओ को प्रदान की जाने वाली पौष्टिक भोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित गर्भवती एवं शिशुवती माताओं से बातचीत कर उन्हें प्रदान की जाने वाली पौष्टिक भोजन की व्यवस्था के  संबध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चो को प्रदान की जाने वाली भोजन एवं उनके मनोरंजन तथा शिक्षा आदि  की व्यवस्था के अलावा कुपोषित बच्चो को सुपोषण की श्रेणी में लाने हेतु किए जा रहे उपायो के संबध में भी जानकारी ली।  उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए जरूरी उपाय सूनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad