"विद्यालय में हुआ वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम "
छुरिया :गत दिनों शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोलापुर में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा भोलापुर के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता और भ्र्ष्टाचार मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय में किया गया|
जिसके मुख्य अतिथि बैंक के शाखा प्रबंधक श्री जगदीश कोल्हाटकर और विशिष्ट अतिथिके रूप में बैंक के कैशीयर श्री संजय शर्मा जी थे|बैंक मित्र के रूप में समन्वयक श्री कमलेश साहू और ब्लॉक समन्वयक के रूप में श्री खिलावन साहू विशेष रूप में उपस्थित रहे|कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री कमलेश्वर देवांगन जी ने किया|
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथियों का अबीर ग़ुलाल लगाकर किया गया|तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों के द्वारा छात्र छात्राओं को सम्पूर्ण बैंक प्रणाली को विस्तार से बताया गया|बताया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया कैसे भारत में संचालित अन्य बैंको को संचालित करता है और अपने दिशा निर्देशों का पालन कराता है, और इसलिए वह बैंको का बैंक कहलाता है|बैंक मित्रों के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई व इस योजना का लाभ लेने हेतु लोगों को प्रेरित करने की अपील भी की गई|वर्तमान समय में हो रहे सायबर अपराध व बैंक फ्रॉड के बारे में बताते हुए कहा गया कि अनजान कॉल या मैसेज पर कभी भी अपना आधार नम्बर, बैंक डिटेल इत्यादि शेयर ना करें और ना ही ओटीपी बताएं|इस अवसर पर तत्कालीन भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया|जिसमें प्रथम स्थान ग्यारहवीं विज्ञान से भूषण कुमार, द्वितीय स्थान ग्यारहवीं विज्ञान से कुमारी अर्चना साहू तृतीय स्थान ग्यारहवीं विज्ञान से मुकेश कुमार साहू ने प्राप्त किया|विजेता प्रतिभागियों को कैशीयर श्री संजय शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किया|कार्यक्रम का संचालन व्याखाता श्री लक्ष्मीनारायण सिंह ने किया|इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता श्री रमेश मंडलोई, योगिता मंडलोई, रामेश्वर नेताम, कन्हैया टेमरे, धनेश पांडेय, अमित हरिहरनो, रीना यादव, उर्वशी साह, देविका देवांगन, नेहरू लाल बंजारे, ओमकार सिंह सलामे सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे|




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.