सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर -महादेव घाट रायपुर में खारून नदी के किनारे कार्तिक पूर्णिमा को हर वर्ष विशाल एवं भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।
इस वर्ष 8 नवंबर के दिन चंद्र ग्रहण है, सुबह 8 बजे से सूतक लगने के कारण मंदिरों के पट बंद रहेंगे।
सूर्य ग्रहण लगने पर सूतक 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण पर 9 घंटे पूर्व सूतक काल प्रारंभ हो जाता है।
सूतक के समय पूजा - पाठ पर पाबंदी लग जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दौरान भगवान की प्रतिमा को स्पर्श करने की भी मनाही होती है।
सूतक के दौरान भोजन पकाने और ग्रहण करने पर भी पाबंदी होती है।
लेकिन यह नियम छोटे बच्चों, वृद्ध जनों, बीमार व्यक्ति पर लागू नहीं होती।
गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष सावधानी रखनी चाहिए।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.