सेवानिवृत्ति पर प्र.प्राचार्य एम. आर. श्रेय को दी गई विदाई
शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बरपानी के प्र.प्राचार्य एम आर श्रेय की सेवानिवृत्ति/अर्धवार्षिकी पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। संकुल संसाधन केंद्र बरपानी में आयोजित कार्यक्रम में श्रेय जी काे विदाई दी गई। बताया गया कि श्रेय सर 01 दिसंबर 1979 से 30 जून 2022 तक शिक्षा विभाग को अपना योगदान दिया। इस विद्यालय शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बरपानी 06 मार्च 2009 से 30 जून 2022 तक ब्याख्याता व प्र.प्राचार्य के पद पर अपना योगदान दिया।
उन्होंने सुदूरवर्ती क्षेत्र दुर्गम पथ में अपने कर्तव्य का निर्वाहन पूरी ईमानदारी से किया।
वर्तमान प्र.प्राचार्य आर एन पटेल सहित भूतपूर्व स्टॉफ एवं वर्तमान स्टाफ एवं संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनके जीवन की मंगल कामना करते कहा कि आपका आनेवाला जीवन सुखमय हाे। संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा विदाई गीत गाया गया। मौके पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष बलवान सिंह ठाकुर,गांव के सरपंच रेशमलाल मैत्री,उपसरपंच निर्मल सिंह ठाकुर,पूर्व सरपंच यमल दास बर्मन, पंचायत के समस्त पंच एवं शाला विकास समिति के सभी सदस्यों सहित गांव के नागरिकगण एवं संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। हायर सेकेंडरी स्कूल स्टाफ बरपानी से प्रभारी प्राचार्य आर एन पटेल, तांदुलाने,के एस ठाकुर,जे के नायक, के के वर्मा,बी एल सिदार,एल एस भोई,संदीप साहू,के बी नायक,लोचन पटेल,पवन पटेल, इंद्रा पटेल मैडम,टी सी भोई,विनीता नायक मैडम, हरीश पारेश्वर,व्ही के नाग, सुखराम बरिहा,मिडिल स्कूल स्टाफ ए के सांड,दीपक नायक,द्वारिका चौहान,प्रायमरी स्कूल स्टाफ ,अनिरुद्ध भोई, श्रीमति यू एस ठाकुर, मनीराम मैत्री उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.