• थाना मानपुर पुलिस के द्वारा बिक्री करने के उद्देश्य से अवैध रूप से परिवहन करने वाले के उपर की कार्यवाही,
• आरोपी उमेंद्री दुग्गा के विरूद्व 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई,
• आरोपी के कब्जे से करीबन 30 नग गोवा व्हीस्की पौवा व एक स्पेलेंडर मो0सा0 सीजी-19 बीपी-4937, कुल जुमला कीमती 43,700 रूपये जप्ती,
श्रीमान पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अं0चौकी, श्री वाय अक्षय कुमार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री तेजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में थाना मानपुर प्रभारी अनिल ठाकुर के नेतृत्व में दिनांक 10/11/2022 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि बाजार पारा मानपुर में एक व्यकि्त शराब बिक्री करने के उद्देश्य से मो0सा0 में घुम रहा है कि सूचना तस्दीकी पर हमराह स्टाप के आबकारी नाका के आगे बाजार पारा मानपुर में घेराबंदी कर आरोपी उमेंदी राम दुग्गा पिता गुलाब सिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम दमकसा थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर(छ0ग0) के कब्जे से 30 नग गोवा विस्की पौवा कीमती 3,700 रूपये व हरा रंग की मो0सा0 सीजी-19 बीपी-4937 कीमती करीबन 40,000 रूपये जुमला कुल कीमती 43,7000 रूपये पाये जाने से आरोपी के विरूद्व धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई, भविष्य में भी श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण, परिवहन व बिक्री के विरूद्व मानपुर पुलिस के द्वारा कार्यवाही जारी रहेगी।
उक्त अवैध रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी अनिल ठाकुर निरीक्षक अनिल ठाकुर, सउनि तेलेस्फोर टोप्पो, आर0 563 नरेंद्र ठाकुर, स0आर0 63 टोमनलाल धनकर सराहनीय भूमिका रहा ।
सी एन आई मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट....


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.