राजनांदगांव से संजू महाजन
हेमंत देवांगन बिना कोचिंग के नीट रैंकिंग में सफलता हासिल कर बना प्रेरणास्रोत।
➡️मोबाइल से आनलाईन पढ़ाई कर हासिल की मुकाम
➡️एम बी बी एस कोर्स में लिया प्रवेश
राजनांदगांव - राजनांदगांव जिला के ग्रामीण क्षेत्र में जन्मे बच्चे की प्रतिभा शहरी बच्चे से कम नहीं कठिन मेहनत एवं लगन से सफलता की मुकाम को हासिलकर प्रेरणास्रोत बन गया। ग्राम पटेवा में जन्म लेने वाले हेमंत देवांगन पिता सुरेश कुमार देवांगन ग्राम पटेवा, (घुमका) तहसील व जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ निवासी ने( NEET Overall Rank 59680)नीट रैंकिंग में 59680 अंक ,(CG Category Rank OBC 244)
लेकर एम बी बी एस कोर्स करने के लिए स्व. बिसाहू दास महंत मेमोरियल मेडिकल कॉलेज,कोरबा में प्रवेश पाने में सफलता अर्जित की है। उनके पिता सुरेश कुमार देवांगन एक लघु कृषक एवं माता द्रोपती देवांगन गृहिणी है। बचपन से हेमंत पढ़ाई में कठिन मेहनत व रूचि रखते थे। पहली कक्षा से ही पढ़ाई में अपने प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए निरन्तर पढ़ाई-लिखाई करते थे । कक्षा दसवीं की परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल पटेवा से 88 प्रतिशत अंक हासिल की है एवं बारहवीं कक्षा की परीक्षा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पटेवा से 61 प्रतिशत अंक हासिल की है। बिना कोचिंग के घर पर ही मोबाइल से आनलाईन पढ़ाई कर नीट रैंकिंग में स्थान हासिल कर एम बी बी एस कोर्स में प्रवेश पाने में सफलता प्राप्त की है। ग्रामीण क्षेत्र में जन्म लेने वाले हेमंत देवांगन ने मेहनत कर अपने ग्राम स्कूल का नाम रोशन किया ।अपने सफलता अर्जित करने का श्रेय बड़ी बहन केसरी देवांगन जो मेघावी छात्रा रही है वर्तमान में शिक्षिका पद पर कार्यरत है साथ ही माता पिता भाई बहन परिवार एवं गुरु जनों को दिया। हेमंत देवांगन के इस सफलता के लिए परिवारिक जनों एवं मित्रजनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.