राजनांदगांव संजू महाजन
भगवान राम के आदर्श चरित्र को अपनाकर ही जीवन को महान बनाया जा सकता है : गीता घासी साहू
राम कथा ही जीवन का सार है
राजनादगांव | गायत्री विद्यापीठ केसर नगर में सुंदर कांड गायन एवं व्याख्यान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति गीता घासी साहू जी अध्यक्ष जिला पंचायत राजनादगांव थी।राम चरित्र मानस की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर अतिथियों के द्वारा की गई ।गायत्री विद्यापीठ द्वारा मुख्य अतिथि गीता घासी साहू को बैच, गमछा ,गुलदस्ता एवं मोमेन्टो भेट कर सम्मानित किया।
राजनादगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति गीता साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राम चरित्र मानस पढ़ते है स्वयं जो मनुष्य जीवन है उसके बारे मे हम स्वयं जानते हैं।कि किस तरह से राम जी का जन्म हुआ और किस तरह से उन्होंने एक अच्छे बेटे के रूप मे दुनिया में प्रसिद्ध हुए। भगवान राम चन्द्र जी एक अच्छे भाई भी है और एक अच्छे गुरु भी हैं। भगवान राम चन्द्र जी ने पूरी दुनिया में संदेश दिया है कि इस दुनिया में हम भाई बहन और ना जाने कितने भी रिश्तों से जुड़ते जाते हैं और किस तरह से निभाया जाता है और उनके वचनों को किस तरह से निभाया जाता है। जब हम रामचरित्र मानस पढ़ते है तो हम सबका धर्म परम सत्य है। सत्य को पहचानना,सत्य के लिए जीना और सत्य के लिए खड़ा होना।उन्होंने कहा कि राम कथा ही जीवन का सार है।भगवान राम के आदर्श चरित्र को अपनाकर ही जीवन को महान बनाया जा सकता है। श्रीमति गीता साहू ने प्रतियोगिता में विजेताओं को मोमेंटो भेटकर सम्मानित किया।और उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐ प्रेषित किया।
इस अवसर पर रमेश पटेल अध्यक्ष जिला भाजपा, भरत वर्मा सांसद प्रतिनिधि, रजक वैष्णव, मिडिया प्रभारी, नंद किशोर सुरजन अध्यक्ष स्कुल समिति, हरिश गांधी सचिव गायत्री स्कुल, श्रीमति बत्सला अय्यर (प्राचार्य), सुखमा सुरजन, संध्या सिंघल, सीमा डोल्हे, सीमा श्रीवास्तव, शारदा तिवारी ,राजा भाई सुरजन सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.