शा.उ.मा.वि.बरपानी में स्काउट- गाइड शिविर
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपानी में स्काउट गाइड के ब्लॉक स्तरीय द्वितीय सोपान का शिविर लगा है जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कुशगढ भानपुर के उपसरपंच संजय यादव शामिल हुए अध्यक्षता गनपत पटेल अध्यक्ष कृषि साख सहकारी समिति बिलारी, प्राचार्य रघुनंदन पटेल, विशिष्ट अतिथि निर्मल सिंह ठाकुर, यमल दास बर्मन, बरपानी सरपंच रेशमलाल मैत्री कुशभाठा सरपंच सोहित नायक, कौहाजुनवानी सरपंच जितेंद्र पटेल उपस्थित रहे।
शिविर संचालक एवं सहायक संचालक (स्काउट और गाइड विभाग)द्वारा ब्लाक स्तरीय स्काउट गाइड जांच सह प्रशिक्षण शिविर में आज बी पी सिक्स,हाथ व सिटी के इशारे, व्हीपिंग , गांठे, ट्रूप् गेम्स,सामान्य ड्रिल,प्रथमोचर,स्काउट गाइड इतिहास पर सामान्य जानकारी,भलाई कार्य और ट्रुप मीटिंग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया।इस जांच (परीक्षण) शिविर में ब्लाक के 86 स्काउट,171गाइड,37 रोवर-रेंजर, 7 स्काउटर ,6 गाइडर 11प्रभारी शिक्षक 11स्टाफ कुल सहभागी-329 है।
ब्लाक सचिव जे आर बारले शिविर संचालक आर डी मानिकपूरी आर साहू एवं सहायक शिविर संचालक बी एल शाहजीत,बी आर धृतलहरे,एस देवांगन बी कोशले के के कश्यप, ए देवांगन,जी साहू,एच सिदार,के एस ठाकुर क्वाटर मास्टर के रूप में कार्यरत है।
इस कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष बलवान सिंह ठाकुर पंचायत के समस्त पंच एवं शाला विकास समिति के सभी सदस्यों सहित गांव के नागरिकगण उपस्थित रहे।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में हायर सेकेंडरी स्कूल स्टाफ के एस ठाकुर(स्काउट मास्टर),जे के नायक, के के वर्मा,बी एल सिदार,एल एस भोई,संदीप साहू(स्काउट शिक्षक),के बी नायक,लोचन पटेल,पवन पटेल, इंद्रा पटेल मैडम,टी सी भोई,विनीता नायक मैडम, हरीश पारेश्वर,व्ही के नाग, सुखराम बरिहा,मिडिल स्कूल स्टाफ ए के सांड,दीपक नायक,द्वारिका चौहान,प्रायमरी स्कूल स्टाफ ,यू एस ठाकुर मैडम जी का विशेष योगदान रहा। शिविर के अंत में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कुशगढ भानपुर के उपसरपंच संजय यादव ने मार्च के पहले बरपानी स्कूल में वाटर कूलर लगाने घोषणा किये। जिसके लिए प्रभारी प्राचार्य आर एन पटेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.