पिथौरा_विद्यालय परिवार खुटेरी द्वारा प्राथमिक शाला के प्रांगण में संविधान दिवस मनाया गया
आज दिनाँक २६ नवम्बर २०२२ को विद्यालय परिवार खुटेरी ने प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में संविधान दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में रैनसिंह नेताम,व विशिष्ट अतिथि मुन्ना धाँधी जी उपस्थित थे। मातृ शक्ति के रूप में दसमत यादव, गैंदी बाई, प्रभाकिरण ध्रुव,रेखा,कुलेश्वरी बरिहा उपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम संयोजन में सहयोग प्रदान किए।बच्चों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक नरसिंग पटेल जी ने सम्बोधित करते हुए संविधान कब,कैसे,क्यों और किस उद्देश्य से बना,इस पर प्रकाश डाले।
पश्चात उपस्थित सभी जनों ने संविधान के उद्देश्य को पढ़कर उनका पालन करने की शपथ लिए। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय के प्रधानपाठक डोलामणी साहू ने किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.