डौंडीलोहारा-संविधान दिवस के मौके पर शास प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा संयुक्त हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में शपथ दिलाई गई विद्यालय के शिक्षक छगन लाल बंसोर ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ बच्चों को शपथ दिलाई गई साथ में बच्चों को संविधान में दिए गए अधिकार एवं रक्षा करने पर हमें जितने भी अधिकार प्राप्त है वह संविधान के ही देन हैं संविधान के आधार पर ही मौलिक अधिकार प्राप्त है व इनकी रक्षा करने पर जागरूक किया गया । इसी क्रम पर विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर नक्काशी से अंकित संविधान प्रस्तावना पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र के *स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बुध राम कलाराम, सुकालू राम रामसिंग गोंड़ एवं वली मोहम्मद दीन मोहम्मद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है
जिनके द्वारा आजादी के उस दौर में गांधी जी के नेतृत्व के समाज में स्वतंत्रता का अलख जगाने ब्रिटिश हुकूमत के आदेशों का उल्लंघन करने के कारण जो बलिदान दिया है जिसके कारण ब्रिटिश शासन ने उन्हें जेलों में बंद कर जो सजा दी उसके बारे में संक्षिप्त जानकारी उपस्थित विद्यार्थियों को दी गई । कार्यक्रम समाप्ति पूर्व उन समस्त स्वतंत्रता सेनानियों को अपना बलिदान देकर हमारे भारत को आजाद कराये, को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई । इस अवसर पर संस्था के प्रधान पाठक राजेश कुमार लारेन्द्र संकुल समन्वयक द्वय मोहित राम भौंसार्य, नरेंद्र साहू , शिक्षक छगन लाल बंसोर, अलका खरे, खिलेश्वरी साहू, चंद्रकला ठाकुर, जागृति तिवारी, मंजुलता कुजूर, चित्रलेखा साहू एवं कब बुलबुल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.