सीएनआई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथोरा
पिथौरा: जनपद पंचायत पिथौरा के किशनपुर में हाट बाजार योजनांतर्गत नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव के मुख्य आतिथ्य में हाट बाजार का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती प्रतिभा कमलेश बारीक ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता काशीराम शर्मा नरेंद्र सेन शैलेंद्र डड़सेना गौतम साहू गौरव प्रधान नरसिंह ठाकुर उपस्थित थे।
किशनपुर में हाट बाजार के शुभारंभ होने से आसपास के दर्जन भर गांव के लोगों को दैनिक आवश्यकता के वस्तु वाजिब दाम में सुलभ हो सकेगा उक्त बातें श्री यादव ने शुभारंभ अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती बारीक ने अतिथियों से सतत् सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर सुरेंद्री प्रधान,पुष्पा प्रधान ,स्नेहलता साहू विश्वनाथ प्रधान ,मोहन प्रधान बलभद्र साहू पंडित निषाद योगेश तिवारी राजकुमार बरिहा हिसलाल मिर्धा रूपधर बरिहा जनक राम ठाकुर, देवराज बारीक,रामबिहारी प्रधान जितेश साहू, सुरेंद्र बरिहा,लोकनाथ प्रधान, प्रमोद प्रधान, प्रमोद साहू, संतु कैवर्त परदेसी कश्यप सहित हजारों ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरपंच प्रतिनिधि कमलेश बारीक एवं आभार प्रदर्शन पंचायत सचिव संघ के प्रदेश संरक्षक पुनीत सिन्हा ने की।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.