Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 1, 2022

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया के उपस्थिति मे छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के सहस्त्रबाहु जयंती ग्राम जाटादाह मे मनाया गया

 महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया के उपस्थिति मे छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के सहस्त्रबाहु जयंती ग्राम जाटादाह मे मनाया गया 




डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर ग्राम जाटादाह पहुंचे जहां सिन्हा समाज के लोगों ने  कलश यात्रा को विश्राम देकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया तथा अतिथियों का राउत नृत्य तथा बाजे गाजे के साथ स्वागत सत्कार करते हुए मंच में विराजमान कराये। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने सहस्त्रबाहु भगवान के पूजा अर्चना के साथ सामाजिक लोगों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने सिन्हा समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सहस्त्रबाहु शब्द से ही स्पष्ट होता है कि हजारों भुजा वाले बलशाली भगवान आप के आराध्य देव है


 जिनके आप वंशज हैं। उनके छत्रछाया में रहकर आप सभी सामाजिक लोगों को एकता के सूत्र में बांधकर रचनात्मक कार्य कर रहे हैं जो काबिले तारीफ है। सिन्हा समाज के आराध्य देवी माता बहादुर कलारिन की गौरव गाथा को याद दिलाते हुए कहा कि माताओं एवं बेटियों की मान बढ़ाने के लिए माता बहादुर कलारिन ने सब के साथ न्याय किया और अपने बेटे जैसे को कठोर दंड दिया । माता बहादुर कलारिन न्याय की देवी थी। आप उस समाज के व्यक्ति हैं आप सभी बेटियों के आन बान और शान को बनाए रखने कदम उठाये। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने समाज के मांग पर समुदायिक भवन देने की घोषणा की। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी विशेष प्रयास करें। बेटा और बेटी में कोई अंतर ना समझे। विशेष अतिथि मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि सिन्हा समाज सशक्त और समृद्ध समाज है यह समाज एकता के सूत्र में बंधकर क्षेत्रीय सामाजिक लोगों को एक जगह इकट्ठा कर अपने आराध्य देव सहस्त्रबाहु भगवान का जयंती मनाते हैं । विवाह योग्य बेटे बेटियों का परिचय सम्मेलन, प्रतिभावान छात्र छात्राओं  तथा बुजुर्गों का सम्मान कर कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।





 जिससे समाज में अच्छा संदेश जा रहा है। मंडलेश्वर दीनदयाल डड़सेना ने कहा कि हमारा समाज अब दिनों दिन प्रगति के शिखर पर आगे बढ़ रहे हैं बेटी रोटी के अलावा सामाजिक उत्थान तथा रचनात्मक कार्यों को विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिससे समाज सशक्त और समृद्धि की ओर आगे बढ़ रहा है।  अतिथियों के स्वागत में भोजराज सिन्हा व रविचंद्र सिन्हा ने  हारमोनियम और तबला के सुमधुर धुन के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन युवा मंच पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम सिन्हा ने किया। क्षेत्राधिकारी जगतपाल सिन्हा ने आभार व्यक्त किया । विशेष अतिथि की आसंदी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, जनपद सदस्य राजाराम तारम, माधव गिरी गोस्वामी, कांग्रेस संयुक्त सचिव नेतराम भांडेकर , महामंत्री मेघनाथ साहू, दिलीप बघेल, मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली प्रमुख रूप से शामिल थे। इस अवसर पर समाज प्रमुख विशाल सिन्हा, कवल सिन्हा,जगतपाल सिन्हा,घसिया राम सिन्हा, फूलसिंह सिन्हा, वेदप्रकाश सिन्हा, रविचंद्र सिन्हा, हरेश्वर सिन्हा ,फगनू राम सिन्हा सहित सिन्हा समाज के साथ ग्रामीणों की उपस्थिति रही।







सेंट्रल न्यूज़ इंडिया डौंडीलोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad