Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 1, 2022

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र सांकरा और बरही में धान तौलाकर खरीदी कार्य का किया शुभारंभ, कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र सांकरा और बरही में धान तौलाकर खरीदी कार्य का किया शुभारंभ, कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा




बालोद :- 01 नवम्बर 2022

कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज जिले के बालोद विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र संाकरा और बरही में पूजा अर्चना कर धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने धान विक्रय के लिए आए हुए किसानों का स्वागत किया तथा पर्यावरण को हराभरा करने सभी किसानों को नीम, आम, जामुन का पौधा भेंट किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने किसानों द्वारा विक्रय हेतु लाए गए धान का अवलोकन किया और नमीमापक यंत्र के माध्यम से धान की नमी को भी परखा। उन्होंने कहा कि धान विक्रय के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनके लिए बैठक, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित हो। 




इस अवसर पर कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि धान खरीदी का कार्य राज्य शासन के महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में सभी जरूरी व्यवस्थाओं, धान के रख-रखाव, ट्रांसर्पोटेशन आदि कार्यो को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी की शुरूआत से धान की गुणवत्ता, बारदाने की व्यवस्था, स्टेकिंग, रखरखाव, सुरक्षा, उठाव और धान की गुणवत्ता आदि पर विशेष रूप से ध्यान रखने को कहा। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा की किसी भी केंद्र में धान की कम या ज्यादा तौल की शिकायत नहीं आनी चाहिए।



कलेक्टर श्री शर्मा ने किसानों से धान खरीदी हेतु टोकन एप के माध्यम से घर से ही टोकन प्राप्त करने की जानकारी दी तथा उन्होंने ज्यादा से ज्यादा किसानों को एप के माध्यम से टोकन लेने की अपील की। कलेक्टर  ने पिछले वर्षो की कमियों, कठिनाइयों और व्यवहारिक दिक्कतों पर चर्चा करते हुए उनका समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा की धान की वैरायटी के अनुसार उनकी स्टेकिंग की जाए। उल्लेखनीय है की राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अंतर्गत आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है।




 उन्होंने बताया की इस वर्ष जिले के सभी 138 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती शीतल बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री सुरेश साहू, जिला खाद्य अधिकारी श्री ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी व किसान उपस्थित थे।





सेंट्रल न्यूज़ इंडिया बालोद जिला से ब्यूरो प्रमुख प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad