Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 28, 2022

बालोद जेल सें फरार दोनों कैदी को बालोद पुलिस को पकड़ने में मिली सफलता।

 


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।जेल सें फरार दोनों कैदी को बालोद पुलिस को पकड़ने में सफलता मिली हैं।बता दे दोनों कैदी शनिवार की रात जेल की दीवार फांद कर फरार हो गए थे


मामले का संक्षिप्त विवरण 

दिनांक 26.11.2022 को रात्रि 08ः00 बजे जिला जेल बालोद से सूचना मिला कि बालोद जेल से दो कैदी जेल की दीवार फांद कर फरार हो गये है कि सूचना पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव के द्वारा  समस्त थाना/चौकी प्रभारियो एवं साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर दोनो फरार कैदी को पकड़ने रवाना किया गया।

       टीम द्वारा बालोद जेल जाकर घटना के संबध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर फरार कैदी 1.विकास यादव पिता गोपीचंद यादव उम्र 20 साल पता ग्राम भालू कोन्हा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद जो हत्या के प्रकरण में जेल में निरूद्व था। 2. शिव कुमार नेताम उर्फ मोनू पिता दुर्गा नेताम उम्र 20 साल पता -ग्राम कामता थाना डौण्डीलोहारा जो अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के मामले में बालोद जेल में निरूद्व था वह दिनांक 26.11.2022 के शाम 07ः00 बजे करीबन बालोद जेल के दिवार फांद कर वहां से फरार हो गये थे। पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा तत्काल कई टीम बनाकर रवाना किया गया। एक टीम जेल के पीछे जाने वाले रास्ते की सघन चेकिंग किया गया। समस्त थाना/चौकी को अलर्ट किया गया और उनके द्वारा रोड पर एमसीपी लगाकर समस्त आने जाने वाले वाहन को चेंक किया गया। टीम आरोपियो के गांव में उनके घर के आस पास जाकर ग्रामीण वेषभूषा में उनपर नजर बनाए हुए थे। फरार कैदी में विकास यादव दिनांक 27.11.2022 को सुबह 10ः00 बजे अपने गांव भालूकोन्हा के पास खेत खलिहान में लुक छिप रहा था, जिसे टीम द्वारा घेराबंदी का धर दबोचा गया। दूसरा फरार कैदी शिव कुमार नेताम उर्फ मोनू जो आज दिनांक 28.11.2022 को ग्राम कामता के खेत खलिहान में लुक छिप कर था जिसे टीम द्वारा घेराबंदी का धर दबोचा गया। दोनो फरार कैदी को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जेल के भीतर पूर्व से भागने का योजना बनाना बताया। दोनो अपने अपने गांव जाकर घर से पैसा लेकर बाहर राज्य जाने की फिराक में थें। जिसे टीम द्वारा काफी मेहनत कर बालोद जेल से फरार दोनो कैदी विकास यादव पिता गोपीचंद यादव उम्र 20 साल पता ग्राम भालू कोन्हा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद जो हत्या के प्रकरण में जेल में निरूद्व था। 2. शिव कुमार नेताम उर्फ मोनू पिता दुर्गा नेताम उम्र 20 साल पता -ग्राम कामता थाना डौण्डीलोहारा को विधिवत गिरफ्तार कर थाना बालोद से अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।

उक्त दोनो फरार कैदी के गिरफ्तारी में समस्त थाना/चौकी प्रभारियो , स्टाफ एवं साइबर सेल टीम बालोद का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad