Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 28, 2022

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी जेल दाखिल

 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चांपा - शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को बलौदा पुलिस ने महज दो घंटे में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

                  इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने अरविन्द तिवारी को बताया पीड़िता ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई  कि 01 जून 2021 को पीड़िता घर पर अकेली थी उसी दौरान उत्तम सिंह नर्मदा पीड़िता के घर पानी पीने आया और घर का दरवाजा बंद कर पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और घटना के सम्बंध में किसी को बताने पर  जान से मारने की धमकी दिया गया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को डरा धमकाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करता था। जिससे पीडिता अक्टूबर 2022 में गर्भवती हो गई तो पीड़िता द्वारा आरोपी को शादी करने के लिये बोलने पर आरोपी के द्वारा बच्चा गिराने पर शादी करने की बात कही गई। पीड़िता के द्वारा बच्चा गिराने से मना करने पर आरोपी द्वारा दिनांक 09 नवंबर 2022 को पीड़िता को जबरदस्ती गर्भपात करने की दवाई खिला दिया , जिसके कारण पीड़िता का गर्भपात हो गया। पीड़िता द्वारा आरोपी को शादी करने के लिये बोलने पर शादी की बात को टाल जाता था। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में  अपराध क्रमांक 471/22 धारा 506 ,376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी उत्तम सिंह नर्मदा उम्र 35 वर्ष निवासी रसौटा को आज बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में सउनि प्रमोद महार , सउनि के.पी.कंवर ,  प्रधान आरक्षक अरूण कौशिक , केदार साहू , आरक्षक जितेन्द्र कुर्रे , संतोष रात्रे , श्यामभूषण राठौर ,  अहमद कुरैशी , प्रहलाद निर्मलकर , चंद्रकांत कश्यप एवं महिला आरक्षक करूणा खैरवार का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad