वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल किल्ले कोड़ा तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला किल्लेकोडा के तत्वाधान मेंकानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण ,अभियान संबंधी प्रभात फेरी निकाला गया
CNI News :- इस्लाम खान
डोंडीलोहारा :- वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल किल्ले कोड़ा तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला किल्लेकोडा के तत्वाधान में संयुक्त रूप से राष्ट्रीय विधिक सेवा नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ विधिक सेवा बिलासपुर के निर्देशानुसार कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण तथा हक हमारा भी तो है ,अभियान संबंधी प्रभात फेरी वाय.एस. मरकाम के संरक्षण एवं डॉ बी.एल साहसी के निर्देशन में शासकीय हाई स्कूल से निकलकर कुआं चौक, चौपाल चौक ,आंगनबाड़ी चौक होते हुए महात्मा गांधी चौक पहुंचकर ,आगे पुनः हाई स्कूल पहुंची, तत्पश्चात यह रैली सभा के रूप में तब्दील हो गई ।
इस अवसर पर वाय.एस .मरकाम ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि-- कोई भी कानूनी समस्या का समाधान निशुल्क होना है। वंतथा विवाद के समाधान के लिए लोक अदालत जाना है। उक्त सभा का सफल संचालन डॉ बी.एल.साहसी व्याख्याता ने किया ।संचालन के दौरान उन्होंने कहा कि हर घर हर व्यक्ति को कानूनी जागरूक बनाना है, तथा प्राकृतिक आपदा आने पर मुआवजा राशि लेना है ,और विधिक सेवा दिवस 9 नवंबर को मनाना है ।उक्त प्रभात फेरी में लगभग 235 लंललंछात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित थे। उनमें सर्वश्री मरकाम सर, एन.आर.शिवना (प्रधान पाठक )जे.पी. बांधव( व्याख्याता)डॉक्टर साहसी(व्याख्याता) ,घनश्यम पटेल (व्याख्याता), श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम, श्रीमती अनामिका गोयल मैडम, गोकुल शोरी आदि उपस्थित थे ।आभार प्रदर्शन टी. ठाकुर मैडम ने किया ।तत्पश्चात सभा समापन की घोषणा की गई।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.